स्मैक/हिरोइन की तस्करी करने वाले गिरफ्तार  आपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

बुग्गावाला। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार व नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रंट के पास से आरोपित सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 2.41 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन व अभियुक्त सुमित पुत्र महेन्द्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला हरिद्वार को 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकडा गया। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला व सुमित पुत्र महेन्द्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला का पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News