आंगनबाड़ी कार्यकर्ती /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड*

आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आहरितन होने पर विभाग को पत्र सौपा *दिनांक*3_6_26*
*सेवा में*,
*श्रीमान निदेशक महोदय* *महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नंदा की चौकी*

*देहरादून उत्तराखंड*
*विषय : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चार माह से मानदेय न आने के संबंध में*।
*महोदय/महोदया,*
सविनय निवेदन है कि उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फरवरी माह से केंद्र सरकार से चार माह का मानदेय और दो माह से राज्य सरकार का मानदेय नहीं दिया गया है इस स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है
जबकि कई जगह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को अपने ही पैसे में आंगनबाड़ी केंद्र को भी संभालती है जिसमे मोबाइ रिचार्ज,ढुलाश,भवन किराया,आदि समस्या को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहुत परेशान है
महोदय संगठन आपसे निवेदन करता है.कि अगर 10 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आहरित नही किया जाता है तो इस स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र में ताले लगाने पड़ेगे
जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग एवं सरकार की होगी
महोदय संगठन आपसे विनम्र निवेदन करता है कि इस बात को गंभीरता से लेते हुए मानदेय आहरित कर हमें कृतार्थ करने की कृपा कीजियेगा
धन्यवाद
*भवदीया*
*श्रीमती रेखा नेगी*
*प्रदेश अध्यक्षा*
*उत्तराखंड*
*आंगनबाड़ी कार्यकर्ती / सेविका / मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड,*
*दिनांक : 23_5-26_________*
