Latest Update

भारतीय भाषा समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

झबरेड़ा। उत्तराखंड विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित भारतीय भाषा समर कैंप जो की 27 मई से प्रारंभ होकर 2 जून तक चलेगा। 

इस समर कैंप में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण नारसन की छात्र-छात्राएं आनंदित होकर ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। समर कैंप में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, संदीप वर्मा,मुकेश बगवाड़ी, अरुणा राठी, सूरजभान, दिनेश सिंह एवं आलोक द्विवेदी द्वारा उपस्थित छात्राओं को भारतीय भाषा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी खेल-खेल में आनंद पूर्वक दी जा रही है। समर कैंप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के समर कैंप प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया की समर कैंप में छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की संस्कृति, चित्रकला, समर कैंप के उद्देश्य, स्वच्छता, विभिन्न सब्जियों की जानकारी, भारत के विभिन्न परिवेशों आदि विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने समर कैंप में चल रही सकारात्मक प्रक्रिया में सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News