Latest Update

*वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन – प्रेरणा सैनी*

ब्लॉक बहादराबाद की राम धाम कॉलोनी में वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “मेरा युवा भारत” के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वीर सावरकर जी के जीवन, उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीर सावरकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जागरूकता की भावना विकसित करना है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News