Latest Update

प्रेम भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का पावन उत्सव निरंकारी सतगुरु देहरादून में 24 मई को

देहरादून।: संत निरंकारी मिशन की देहरादून शाखा के तत्वावधान में रविवार, 24 मई 2026 को एक विशाल निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक समागम परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बांसवाड़ा, शिवप्रिया फार्म, बालावाला, देहरादून आयोजित होगा। इस दिव्य अवसर पर श्रद्धालु एवं भक्तजन सत्संग, भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का लाभ प्राप्त कर आत्मिक शांति, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

मसूरी ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज महात्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस पावन समागम का मुख्य उद्देश्य सतगुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव मात्र को प्रेम, भाईचारे, एकत्व, श्रद्धा एवं भक्ति के संदेश से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण एवं भौतिकवादी वातावरण में आध्यात्मिक चेतना ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकती है तथा समस्त मानवता को एक सूत्र में बाँध सकती है।

जोनल इंचार्ज महात्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस पावन संत समागम में पहुंचकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाने का आह्वान् किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News