रुड़की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘ईंधन बचाओ’ के वैश्विक आह्वान और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘स्वच्छ एवं हरित उत्तराखंड’ के विजन को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा द्वारा धरातल पर प्रभावी पहल की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री द्वारा अपनी दैनिक दिनचर्या और रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व दौरों हेतु इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के उपयोग को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।इसी क्रम में, जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों एवं शासकीय दौरों हेतु कैबिनेट मंत्री द्वारा निरंतर ई-वाहन का ही उपयोग किया जा रहा है। कैबिनेट बैठक में लिए गए पर्यावरण-अनुकूल नीतिगत निर्णयों को अपनी कार्यशैली में शामिल करते हुए उन्होंने संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य और प्रदूषण की चुनौतियों से लड़ने के लिए ‘ग्रीन मोबिलिटी’ ही सबसे प्रभावी विकल्प है।कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों से पुरज़ोर अपील की है कि वे अनावश्यक ईंधन की खपत को रोकें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जन-भागीदारी से ही हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के ‘स्वच्छ-सुंदर उत्तराखंड’ के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं।

मीडिया प्रभारी,

कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *