Latest Update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहल करते हुए आवास से पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय जिलाधिकारी ने सभी आधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन मानस से ईंधन बचाने की अपील

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील की पहल पर आज अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे।

             उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनने में अपना सहयोग करे तथा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास से कार्यालय नजदीक है उन्हें पैदल ही कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की गई है।                                            

            उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि आयोजित होने वाली बैठकों का वर्चुअल माध्यम से ही संचालित किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर ही संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा।

             जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत बचत के लिए अनावश्यक विद्युत लाइटों एवं उपकरणों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए तथा कार्यालय एवं कक्ष से बाहर जाने पर सभी अपने कक्षों में लाइट एवं उपकरणों को बंद करके ही बाहर जाए,जिससे कि विद्युत की बचत की जा सके।

       जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News