रुड़की। वृंदावनमें आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (भारत) के ‘राष्ट्रीय अधिवेशन एवं व्यापारी शंखनाद समागम’ के गरिमामय मंच से उन्हें संगठन के ‘राष्ट्रीय संगठन मंत्री’ के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया। उनके इस मनोनयन से उत्तराखंड सहित देशभर के व्यापारियों में हर्ष की लहर है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कहा, “सौरभ भूषण शर्मा का व्यापारियों के प्रति समर्पण और हर कार्य में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की क्षमता अनुकरणीय है। उनकी संगठनात्मक कुशलता को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि उनके जुड़ाव से संगठन को पूरे देश में नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री (उत्तराखंड) प्रकाश चंद मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “रुड़की प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष के रूप में सौरभ ने धरातल पर जो कार्य किए हैं, यह पदोन्नति उसी का परिणाम है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में वे अब उत्तराखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठा सकेंगे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ भूषण शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि हर उस व्यापारी का सम्मान है जो व्यवस्था की चुनौतियों से लड़ते हुए देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य रहेगा कि देशभर के व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जा सके।

इस समागम में देश के कोने-कोने से आए प्रबुद्ध व्यापारी नेताओं ने सौरभ भूषण शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

समय तो याद रखते हैं जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि हमारे जिले के जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर मनोनीन होने पर संपूर्ण रुड़की नगर एवं उत्तराखंड के व्यापारियों का सम्मान है।

 इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री, विष्णु शर्मा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, माधव सेमवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ,राष्ट्रीय सचिव ,राकेश कुमार डिमरी प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री, वीरेंद्र राणा नगर अध्यक्ष पोखरी व जिला पंचायत सदस्य जनपद चमोली, प्रेम बल्लभ खंडूरीक सदस्य प्रदेश कार्य समिति, जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, योगेश गर्ग, जिला मंत्री राकेश बजाज, संजय, रमन वर्मा , अरविंद शर्मा, गौरव सिंगघ आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे। समागम के अंत में सभी ने एक स्वर में व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और सौरभ भूषण शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *