रुड़की। आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने बारहवीं के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणामों में एक बार फिर जबरदस्त सफलता प्राप्त की। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बारहवीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा है। रुड़की नगर का प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर रुड़की का ऐसा पहला विद्यालय है जो गत अनेक वर्षों से लगातार नगर में अपने अच्छे, उत्तम और प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के लिए चर्चा का केन्द्र रहा है। विद्यालय में हर तरफ खुशी का वातावरण बना हुआ है। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी विधार्थियों को उनके परीक्षा परिणामों के लिये बधाई दी। विद्यालय की प्रबन्ध समिति एवं प्रधानाचार्य जी ने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिये शुभाशीष दिया एवं उनके प्रकाशमयी भविष्य के लिये मंगल प्रार्थना एवं शुभकामनायें दी।विद्यालय के प्रबन्धक डाॅ. रजत अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार के भरसक प्रयासों से आज विद्यालय के छात्र श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्तम संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। आज विद्यालय के छात्र देश-विदेश में भी विद्यालय, परिवार व अपने नगर का नाम आलोकित कर आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कृतसंकल्प है।
विद्यालय के कला वर्ग में अभिनव प्रताप सिंह (प्रथम) ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय के काॅमर्स वर्ग में नीति चौधरी (प्रथम) ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।विद्यालय के विज्ञान वर्ग में अंशिका तोमर (प्रथम) ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राएं
अभिनव प्रताप सिंह 98.4 प्रतिशत अंक पूर्वी शर्मा 97.8 प्रतिशत अंक
रिया 96.2 प्रतिशत अंक नीति चैधरी 95.8 प्रतिशत अंक
परिधि 95.2 प्रतिशत अंक अर्नव त्यागी 94.6 प्रतिशत अंक
अंजलि सिंह पंवार 92.8 प्रतिशत अंक तनिष्का 92.6 प्रतिशत अंक
अभय 92.2 प्रतिशत अंक अंशिका तोमर 91.4 प्रतिशत अंक
मानवी चैहान 91.2 प्रतिशत अंक हंसिका 90.4 प्रतिशत अंक
विद्यालय में ससम्मान उत्तीर्ण होने वाले कुल भैया-बहिनों की संख्या 81 रही।
विशेषः-
पूर्वी शर्मा एवं रिया ने इतिहास विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये।
अक्षरा लोहान, प्रतिभा एवं साक्षी पाल ने संगीत विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये।







