Latest Update

CM का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से हुई छीनाझपटी

रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर आज चंपावत कांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक और छीना-झपटी देखने को मिली। काफी देर तक चौक पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सीओ स्तर की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया तो अब उसे झूठा क्यों बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है और महिला उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आना बेहद गंभीर विषय है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के बयान ही अलग-अलग हैं जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला महानगर अध्यक्ष यास्मीन खान ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुके तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

बाइट- राजेन्द्र चौधरी (महानगर अध्यक्ष कांग्रेस)

बाइट- प्रणय प्रताप सिंह (प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस)

बाइट- सुभाष सैनी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)

बाइट- यासमीन खान (कार्यकारी महिला महानगर अध्यक्ष)

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News