Latest Update

*झूठ की उम्र छोटी होती है, साजिशों का पर्दाफाश होकर रहेगा- देवभूमि की जनता देगी करारा जवाब*- *जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह*

जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद हताशा और बौखलाहट में डूबी कांग्रेस पार्टी अब झूठ, फरेब और साजिशों के सहारे राजनीति करने पर उतर आई है। कल चम्पावत में घटी शर्मनाक घटना इसका जीवंत प्रमाण है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही शीशे की तरह साफ हो गया है कि किस प्रकार एक निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता को सुनियोजित तरीके से एक फर्जी और घिनौने प्रकरण में फंसाने का कुत्सित प्रयास किया गया।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और षड्यंत्रकारी भूमिका रही कांग्रेस पार्टी और विशेषकर उनके प्रदेश अध्यक्ष की। बिना किसी जांच, बिना तथ्य, बिना सबूत के ही उन्होंने कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने का अभियान छेड़ दिया। उनके निर्देश पर प्रदेशभर में सुनियोजित प्रदर्शन कराए गए और झूठा, बेबुनियाद नैरेटिव फैलाया गया। मकसद केवल एक था- किसी भी कीमत पर भाजपा संगठन और माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र चम्पावत की उज्ज्वल छवि को धूमिल करना।

यह कोई संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का सुनियोजित प्रयोग है। बीते चार महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है जब कांग्रेस ने झूठ के दम पर भाजपा और उत्तराखंड को बदनाम करने की कोशिश की है। जनवरी माह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़ के पुत्र ने स्वयं पर हमला करवाकर दोष भाजपा सरकार पर मढ़ने का नाटक रचा। हाल ही में विधायक अरविंद पांडेय के नाम से फर्जी पत्र वायरल कर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कर डाली, जबकि स्वयं श्री पांडेय ने इसका खंडन किया। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर झूठ परोसने से बाज नहीं आ रहे।

इससे पूर्व भी कांग्रेस कभी पावन धामों की छवि खराब करने, कभी फर्जी अपराध रिपोर्टों के नाम पर देवभूमि को बदनाम करने, तो कभी विकास के गलत आंकड़े पेश कर समूचे उत्तराखंड का अपमान करने का पाप कर चुकी है। कांग्रेस को उत्तराखंड से नहीं, केवल कुर्सी से मोह है। झूठ के पांव नहीं होते और साजिशों की उम्र लंबी नहीं होती। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News