
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष राशि: आज का राशिफल

आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आमदनी बढ़ने से खुशी मिलेगी, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। पिताजी से काम को लेकर अहम बातचीत होगी। मां की सेहत थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी और घर में पूजा-पाठ का माहौल बनेगा। संतान से किया वादा निभाना आज बेहद जरूरी है।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन मौके और सीख दोनों लेकर आया है। प्रमोशन की खबर दिल खुश कर सकती है। संतान की इच्छाएं पूरी करेंगे और नया वाहन लेने की योजना भी बनेगी। बस ध्यान रखें। अहंकार को अपने पास भी न फटकने दें, नहीं तो बाद में यही परेशानी का कारण बनेगा।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आपकी प्रतिभा चमकेगी और लोग आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्की तकरार हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश करेगी, लेकिन किसी सहयोगी से बहस भी हो सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। दिनभर भागदौड़ रहेगी, लेकिन कुछ खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। मन की इच्छा पूरी होगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा। खोई हुई कोई चीज भी वापस मिल सकती है। अच्छा खाना और अपनों के साथ मेल-मिलाप दिन को खास बना देगा।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज सहयोग और समझदारी का दिन है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। पड़ोस में चल रहा विवाद बढ़ सकता है, इसलिए चुप रहना ही समझदारी है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता दे सकती है। संतान से किया वादा निभाकर आप उनका दिल जीत लेंगे।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपको चौकन्ना रहना होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन सहकर्मियों का साथ आपको मजबूत बनाएगा। यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी रखें। किसी परेशानी का हल पिताजी की सलाह से मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे और किसी मनोरंजन कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। लेकिन खर्चों पर लगाम जरूरी है, नहीं तो बाद में आर्थिक दबाव महसूस होगा।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज राहत का दिन है। पुरानी समस्याएं खत्म होने लगेंगी। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। संतान को नौकरी के लिए बाहर से बुलावा आ सकता है। नए घर का सपना भी आकार ले सकता है। लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला गड़बड़ी कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए फायदे का है, बस आलस्य से बचें। काम टालेंगे तो आगे चलकर परेशानी बढ़ेगी। बिजनेस के लिए लोन लेने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी डील में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन सोच-समझकर। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा समय है और परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताकर मन को शांति मिलेगी।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज सेहत आपका ध्यान मांग रही है। उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का प्लान बनेगा, लेकिन अपनी हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। घूमने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। व्यापार में मीठी वाणी से ही सफलता मिलेगी। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे तो रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। सहयोग की भावना आपको हर जगह आगे ले जाएगी।






