Latest Update

हार्दिका बेदी की सफलता पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला अध्यक्ष पूजा नंदा द्वारा किया गया सम्मानित*

रुड़की ,उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा द्वारा दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर छात्रा हार्दिका बेदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।पूजा नंदा ने पंकज नंदा, परीक्षित सचदेव एवं समीर गांधी के साथ इंद्रपाल बेदी के निवास पर पहुंचकर उनकी सुपुत्री हार्दिका बेदी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने हार्दिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिका की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज नंदा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के उपाध्यक्ष परीक्षित सचदेव एवं उपाध्यक्ष समीर गांधी ने भी हार्दिका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहें।

कार्यक्रम में हार्दिका बेदी की माता गीता बेदी , पिता इंद्रपाल बेदी , भाई अर्जुन बेदी ने भी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है।

सम्मान समारोह के दौरान हार्दिका बेदी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह संभव नहीं था।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने हार्दिका को भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News