रूड़की। शहर के सभी इलाकों में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई। जगह जगह मंदिरों में राष्ट्र कल्याण और आसुरी शक्तियों के दमनार्थ श्री सुंदर कांड का सुमधुर पाठ हुआ। हनुमान जी की आरती की गई। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बालाजी मंदिर बी एस एम चौक,दुर्गा मंदिर,अम्बर तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर,जीवनदीप आश्रम,मंदिर में दर्शन किए और भंडारा सेवा भी की। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पूजन, श्रृंगार, आरती संपन्न कराई।फ़िदड़ का मंदिर,श्री शिव मंदिर मतलबपुर, श्री बालाजी धाम शेरपुर,सत्य नारायण मंदिर,गणेशपुर,शास्त्रीनगर,सोलनिपुरम में भी भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ भारी संख्या में भक्तजन पहुंचे और बजरंग बली से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका और कहा, सभी के जीवन सुख, शान्ति एवं भक्ति से परिपूर्ण हो प्रभु हनुमान जी से ऐसी प्रार्थना है। मंदिर के महन्त ने बताया कि जयंती के लिए सुंदर झांकियां तैयार कराई गईं। भक्तों ने नाच कर और भजनों को गा कर हनुमान जी का जन्मदिन मनाया। पंडित जी ने बताया कि हजारों भक्तों ने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। भजन संध्या भी हुई।वहीं शहर के अन्य मंदिरो में सुंदरकांड पाठ, भजन व भंडारा हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *