वार्ड नंबर 19 कृष्णा नगर क्षेत्र की सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी को दिया ज्ञापन

आज देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी को देहरादून पहुंच कर मुख्यमंत्री कार्यालय में रुड़की नगर निगम वार्ड नंबर 19 कृष्णा नगर क्षेत्र की सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर एवं जलभराव जैसी अत्यंत भयावह स्थिति से ज्ञापन देकर माननीय मुख्यमंत्री जी को इस समस्याओं से अवगत कराया गया माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने वालों में उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल . अंकित सैनी जी. मेघा सैनी जी ऋषभ अग्रवाल मीनाक्षी अग्रवाल. प्रियांशु सैनी जी . मंजू गोस्वामी जी मौके पर मौजूद रहे

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news