रुड़की, राजेंद्र नगर रुड़की में श्रीमती आशा धशमाना के निज निवास स्थान पर सूबेदार अंकुर रावत के द्वारा माउंट एवरेस्ट पर दूसरी बार तिरंगा लहराने के अवसर पर अपने सहयोगियों द्वारा सम्मानित किया गया एवं भव्य स्वागत का आयोजन किया गया।

तथा अंकुर रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर आशा धस्माना ने कहा भगवान ऐसा बेटा सभी को प्रदान करें जो देश का नाम रोशन करता हो। इसी क्रम में वरिष्ठ समाज सेवी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अंकुर रावत को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर रश्मि चौधरी, प्रतिभा चौहान, मीत मीतूसी, संदीप पुरी, नारायण सिंह रावत, आनंदी रावत, सुनीता रावत, कविता सैनी, मंजू रावत, नीता रानी, मीनाक्षी तोमर, बृजेश शर्मा, शांति चौहान, अंशुल, अंजलि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *