एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस दिनांक: 23 जून 2025 गूलरभोज (उधमसिंह नगर) में नदी में डूबे सेना के जवान का शव SDRF ने किया बरामद 

 

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस

दिनांक: 23 जून 2025

गूलरभोज (उधमसिंह नगर) में नदी में डूबे सेना के जवान का शव SDRF ने किया बरामद 

दिनांक 22 जून 2025 को क्षेत्राधिकारी बाजपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा घटनास्थल पर देर रात तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा व तेज बहाव के कारण डूबे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

दिनांक 23 जून की प्रातः SDRF टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें टीम को सफलता मिली और डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

डूबे व्यक्ति की पहचान हिमांशु मिश्रा, निवासी बैंगलोर (कर्नाटक) के रूप में हुई, जो भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे और वर्तमान में हल्द्वानी में सेवा दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *