नगर निगम द्वारा पिछले महीने हाउस टैक्स को बढ़ाने के लिए रुड़की के 40 वार्ड में आपत्ति मांगी गई थी जिसमें सर्वाधिक आपत्ति सचिन कश्यप पार्षद आदर्श नगर द्वारा दी गई थी।

और जिसके निस्तारण के लिए आज एक सभा नगर निगम द्वारा नगर निगम में रखी गई थी जिसमें जिन्होंने भी आपत्ति दी थी उनको बुलाया गया था और वहां के पार्षद सचिन कश्यप भी सभा में मौजूद थे आदर्श नगर वासी ने अपनी समस्याएं नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखी क्षेत्र के पार्षद सचिन कश्यप ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कोई सरकारी जमीन नहीं है ना ही कोई सरकारी पार्क है और जल भराव की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और हमारे वार्ड में एक नया नाला ग्रीनवे स्कूल के दोनों तरफ बना है जिसका प्रस्ताव भी बोर्ड में पास कर रखा है मगर अभी तक वह नाला हीं बन पाया है जी स कारण दिन पर दिन जल भराव की समस्या बढ़ती जा रही है जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया जाए
मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसएन गुप्ता जी मेयर अनीता वर्मा जी ललित मोहन अग्रवाल जी आदर्श नगर के पार्षद सचिन कश्यप और आदर्श नगर के क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *