Latest Update

भाजपा जिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यशाला आयोजित, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प -कौस्तुभानंद जोशी*


आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान-डॉ मधु सिंह*

*रुड़की।* आज भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रकोष्ठों की भूमिका को प्रभावी करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ,प्रदेश प्रकोष्ठ सह समन्वयक सरिता त्रिपाठी, खूब सिंह विकल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने जिला एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें।

प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी , प्रदेश प्रकोष्ठ सह समन्वयक सरिता त्रिपाठी, ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ सह समन्वयक खूब सिंह विकलने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनाव में विजय का आधार होती है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यशाला में जिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. अशोक शर्मा आर्य एवं जिला प्रकोष्ठ सह समन्वयक एडवोकेट अभिषेक चंद्रा ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा सभी प्रकोष्ठों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर देते हुए मंच का संचालन किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ भूषण, प्रदीप त्यागी,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सतीश सैनी, नितिन गोयल,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कदम सिंह,अंकित गौतम , गीता मलिक,धीर सिंह, केतन भारद्वाज,रचित अग्रवाल, राकेश गर्ग, हरीश शर्मा, दमन सरीन, राकेश आहूजा, रतन अग्रवाल, अभिमन्यु नंद,सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की रणनीति तैयार करना रहा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News