Skip to content
Home » नगर पंचायत ढंडेरा का संपूर्ण विकास कराया जाएगा: सतीश नेगी अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने नगर पंचायत ढ़डेरा के प्रथम बार निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को सम्मानित किया

नगर पंचायत ढंडेरा का संपूर्ण विकास कराया जाएगा: सतीश नेगी अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने नगर पंचायत ढ़डेरा के प्रथम बार निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को सम्मानित किया

रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा नगर पंचायत ढ़डेरा के प्रथम बार निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों का सम्मान समारोह का आयोजन अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के सभागार में आयोजित किया गया। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कहा जनता द्वारा दिया गया समाज सेवा का दायित्व बहुत ही संघर्ष पूर्ण हैं अगर जनता की अपेक्षा पर खरे उतर गये तो ठीक अन्यथा स्थिति खराब। प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्य कर जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

सर्व प्रथम नगर पंचायत के प्रथम बार हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीते राज्य आंदोलनकारी सतीश नेगी का बुके देकर, माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद वार्ड नं 1 के सभासद एवं अ न क्षे वि स के सहसचिव विजय सिंह पंवार, वार्ड नं 8 के सभासद भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास पाल, वार्ड नं 10के सभासद एवं अशोक नगर समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह डंगवाल और वार्ड नं 11के अति कर्मण सभासद दिनेश नेगी को शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अशोक नगर ट्यूबवैल क्षेत्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भण्डारी और महिला अध्यक्षा नीलम चौधरी सहित कार्य कारिणी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बहुत बलिदान एवं संघर्ष के बाद बना हैं और उसी प्रकार ढ़डेरा नगर पंचायत भी लम्बे समय के संघर्ष के बाद बनी है आप सभी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करुंगा। अपने सभी सभासदों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से क्षेत्र की पानी निकासी,साफ सफाई और आम जन की समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे और ढ़डेरा को उत्तराखंड में आदर्श नगर पंचायत बनायेंगे।सभासद कुंवर सिंह डंगवाल विकास पाल दिनेश नेगी,विजय सिंह पंवार ने मिलजुल कर नगर पंचायत ढ़डेरा के विकास की बात की।अन्त में अंकिता भण्डारी काण्ड के दोषियों को 2वर्ष 8माह बाद दोषी करार किया गया परन्तु उन्हे मृत्यु दण्ड की मांग की गई और साथ ही उस वीर आई पी का नाम उजागर करने और साक्ष्य मिटाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग सरकार से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *