Skip to content
Home » स्वस्थ रहने के लिए तम्बाकू एवं धूम्रपान नही करना चाहिए

स्वस्थ रहने के लिए तम्बाकू एवं धूम्रपान नही करना चाहिए

हरिद्वार।। आज इ एम ए के तत्वावधान में बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च हास्पिटल अलीपुर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता तथा ए आइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस )एंड आइरिडोलोजी का, रोग निदान एवं चिकित्सा क्षेत्र में महत्व विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि तम्बाकू का सेवन और धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है तथा इसके कारण अनेकों घातक बीमारियां पाचन तंत्र का कैंसर, जी ई आर डी, एचालसिया कार्डिया, तंत्रिका सम्बंधी रोग,दिल की बीमारी, फेफड़े के रोग, मधुमेह, सीओपीडी, तपेदिक और नेत्र रोग हो जातें हैं इसलिए तम्बाकू एवं धूम्रपान नही करना चाहिए। डॉ चौहान ने कहा कि ए आइ एंड आइरिस एनालिसिस का चिकित्सा क्षेत्र एवं रोग निदान मे अत्यंत महत्व है इस तकनीक से आंख के आइरिस पार्ट की जांच की जाती है। इस तकनीक से शरीर में उत्पन्न होने वाले रोगो का पूर्वानुमान होने के साथ ही वर्तमान एवं शरीर में पहले से व्याप्त हो चुके रोगों का भी पता चलता है तथा सन्तान में माता पिता से होने वाली अनुवांशिक बीमारियों का भी पता लगता है। डॉ चौहान ने कहा कि हमारे पास ऐसे बहुत से लोग अपनी इस तकनीक से जांच कराने आयें और उनकी जांच उपरांत यह पाया गया कि भविष्य में ह्रदय रोग होने की संभावना है और उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया परिणाम स्वरूप वें ह्रदय रोग से ग्रस्त हो गये। ऐसे ही अन्य व्यक्तियों को अन्य रोग होने की संभावना जताई गई थी उन्होंने सावधानी नही बरती और वें ग्रसित हुए। डॉ चौहान ने कहा कि हरिद्वार में अलीपुर स्थित बालाजी इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च हास्पिटल एक मात्र संस्थान है जहां ए आइ एंड आइरिडोलोजी तकनीक से रोगियों एवं व्यक्तियों की जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *