स्वास्थ्य सभी के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य खानपुर। स्वास्थ्य एवं कल्याण व्यक्तिगत, सामुदायिक, 

राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तरों पर सार्वभौमिक लक्ष्य हैं। उक्त विचार ’’विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कालेज प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि -विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य को केवल रोग की अनुपस्थिति न समझ कर सम्पूर्ण शारीरिक, मानसिक कल्याण की अवस्था के रूप से जुड़ा हुआ हैं। कालेज, प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सभी के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं, बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य तथा कल्याण में निवेश विशेष रूप से फायदेंमंद हैं। 

कार्यक्रम एम्बेसडर मीनाक्षी ने बताया कि ’’ विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम‘‘ मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक संयुक्त पहल के रूप में यह कार्यक्रम विद्यालय जाने वाले बच्चों एवं किशोरों को सूचना, मनोवैज्ञानिक सहारा एवं सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए बना है। कार्यक्रम के प्रथम मोडयूल के अन्तर्गत बालिकाओं को बताया गया कि किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन के बारे में समझ कैसे विकसित की जाय।

ग्रोविंग अप हेल्दी शीर्षक पर भावना, आंचल, परी, अंशुराज, पारूल, ईशा, रितिका, हिमांशी, तन्नू, समीक्षा, करीना, खुशबू, दीपा ने पोस्टर बनाएॅ। ईशा व रितिका ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक – अध्यापिकाऐं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *