Latest Update

खेलकूद के क्षेत्र में करियर की बहुत संभावनाएं खेल महाकुंभ पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बहादरपुर जट्ट के मिनी स्टेडियम में किया गया

पथरी। न्याय पंचायत फेरूपुर रामखेड़ा हरिद्वार के खेल महाकुंभ पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बहादरपुर जट्ट के

मिनी स्टेडियम में किया गया। खेल कार्यक्रम का शुभारंभ शाहपुर शीतलाखेड़ा पंचायती अखाडे के महंत जयेंद्र मुनि , ग्राम प्रधान बहादरपुर जट्ट राजेश कुमार वर्मा ,खेल कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह, सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। खेल महाकुंभ में अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता ,वॉलीबॉल प्रतियोगिता , खो खो प्रतियोगिता ,ऊंची कूद ,लंबी कूद ,60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ और अंडर 17 ईयर बालक, बालिका में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ ,ऊंची कूद ,लंबी कूद ,चक्का फेक ,भला फेक भाला,गोला फेंक, कबड्डी प्रतियोगिता खो खो प्रतियोगिता,वॉलीबॉल प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए। महंत जयेंद्र मुनि ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ के होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। और इन प्रतियोगिताओं के द्वारा नई-नई प्रतिभाएं निकाल कर आएंगे। इस अवसर पर खेल महाकुंभ सह संयोजक संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से गरीब और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन के रूप में धनराशि भी प्रदान की जा रही है। जिससे वह अपने खेल को जारी रख सकते हैं। इस अवसर पर विनोद रियाल ,मुकेश सिंह, हेमंत सैनी, अरुण सैनी ,रवि कुमार ,कविता देवी, मनमोहन डबराल, सुरेन्द्र सिंह, अजय यादव ,अखिल देवल देवलाल, सुरेंद्र सिंह ,अजय शर्मा, आलोक सिंह ,दिनेश वर्मा, सचिन कुमार ने मैदान तैयार किया और निर्णायक की भूमिका अदा की। और सचिन सैनी, मोनिका पालीवाल, सुधांशु मोहन द्विवेदी, श्री गंगा प्रसाद, रमेश चंद चौधरी, राजकुमार ,जोगिंदर, राज यादव मनीष कुमार कौशिक प्रवीण, कुमार रविचंद्र, अमित कुमार अरुण रेड्डी सचिन आर्य, मंगेश मेंबर, योगेन्द्र कुमार, चंद किरण सिंह ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया। खेल महाकुंभ में 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में वंश प्रथम अरमान द्वितीय और अनिक यादव तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विराट प्रथम निशु कुमार दुसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विराट प्रथम अवनीश पटेल दुसरे और पीयूष कश्यप तीसरे स्थान पर है। अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट प्रथम और महर्षि विद्या मंदिर जगजीतपुर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग अंदर 14 में 60 मीटर दौड़ में प्रिय प्रथम अनन्या चौहान दुसरे और निहारिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रही ।600 मी बालिका दौड़ में विद्या पाल प्रथम जोया दुसरे और पल्लवी चौहान तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 गोला फेंक में आरोही राणा प्रथम उर्वशी द्वितीय और कनिष्क चौहान तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद अंदर 14 में सलोनी प्रथम, खुशी दुसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद अंडर 14 बालीका वर्ग में विद्या पाल प्रथम ,राधिका दूसरे और सानिया अंसारी तीसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में शाहपुर इंटर कॉलेज प्रथम और आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे हैं। अंडर 16 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम और शाहपुर शीतला खेड़ा इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News