Latest Update

गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया, घर-घर हुई गोवर्धन पूजा रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा में बड़ी संख्या में सम्मिलित श्रद्धालु

रूड़की। आज शहर और देहात क्षेत्र में गोवर्धन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। घर- घर गोवर्धन पूजा हुई। इस अवसर पर बहुत सारे घरों में शस्त्र पूजा भी की गई। 

गोवर्धन पर्व की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। शहरी लोग गन्ना व पूजा की अन्य सामग्री लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे। गाय के गोबर के लिए गौशाला में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गाय का गोबर लाकर अपने घर के आंगन में भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। शहरी क्षेत्र में कई जगह पर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा हुई। चाव मंडी स्थित गौशाला में बड़ी ही धूमधाम सेगोवर्धन पूजा हुई है। रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन की कथा सुनाई गई। और बताया गया है कि आज के ही दिन गोवर्धन की पूजा क्यों होती है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने राम नगर स्थित राम मंदिर में की गोवर्धन पूजा। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रामजी भटेजा,धर्मपाल लखानी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, पार्षद पंकज सतीजा,जगदीश मेंहदीरत्ता,मनमोहन शर्मा, सतीश कालरा, राजेंद्र पूजा,पंडित डिंपल वेद, पंडित नीरज वेद, पंडित राजू शर्मा, हेमंत ध्यानी, रत्नाकर शर्मा, अशोक लखानी, मन्नू मेहंदी रत्ता लीलाधर मेहंदीरत्ता, हेमंत लखानी, हेमराज कालरा,गौरव मेहंदीरत्ता संजीव मेहंदीरत्ता, सचिन तनेजा, दीपक जयसिंह,साहिल अरोरा, दिलीप मेंहदीरत्ता,गौरव मेहंदी रत्ता,संजीव लखानी,अनुराग ढींगरा,धर्मवीर पिंकी,प्रवीण जोली,संचित भाटिया, इंद्रेश पुष्करणा,राजीव लखानी, नितिन तनेजा, रवि भटेजा, संजय अरोड़ा, नितेश ग्रोवर,कन्हैया आदि मौजूद रहे। रुड़की शहर के अलावा आसपास के गांव व कस्बा भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा, इकबालपुर ,नारसन, झबरेड़ा, कलियर, खानपुर,धनौरी,बुग्गावाला,बहादराबाद,सुल्तानपुर ,धनपुरा, शिवालिक नगर , औरंगाबाद आदि सभी क्षेत्रों में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News