नई दिल्ली. मेट्रो, ट्रेन या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट, किसी भी शहर की लाइफ लाइन माने जाते हैं. लेकिन, आजकल मेट्रो में पैसेंजर्स का सीट के लिए लड़ाई-झगड़ा, कपल के रोमांस के साथ-साथ कई प्रकार के डांस वीडियो या फिर अनोखे ड्रेसिंग वाले कपड़ों का वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं.अभी हाल में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की ‘स्त्री-2’ फिल्म के गाने ‘आज की रात’ पर डांस करती हुई नजर आई.

इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर _sahelirudra_ नाम की आईडी से ‘ऑन पब्लिक डिमांड’ कैप्शन के साथ अपलोड किया है. वायरल वीडियो में दिख रही लड़की एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं. वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह वीडियो किसी मेट्रो लाइन पर शूट किया गया है. इसमें वह लड़की हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मेन लीड वाली रीलीज मूवी ‘स्त्री-2’ के गाने ‘आज की रात…’ पर डांस कर रही है. आज की रात… गाना एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर फीचर किया गया है. यह गाना काफी समय तक सुर्खियों में रहा.

चार दिन पहले अपलोड किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसको तकरीबन 10 लाख लोगों ने देखा है. वहीं, 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. हालांकि, इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है. इस वीडियो पर नाकारात्मक कमेंट की भरमार है. वहीं, लोगों ने भरी मेट्रो में डांस करने की कानफिडेंस की तारीफ की है.एक यूजर ने लिखा है, ‘यह जनता की मांग नहीं है. झूठ मत बोलो. जनता आप लोगों की तरह खाली नहीं है.’ एक यूजर ने कहा, ‘लोग झगह को लेकर अपनी सेंस खो रहे हैं. यह डांस परफॉरमेंस के लिए सही जगह नहीं है. हर कोई यहां आपके मनोरंजन के लिए नहीं बैठा है, कृपया दिमाग का प्रयोग करें.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘यह कोई स्टेज नहीं है, यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट है. कुछ लोग अपने काम पर जाने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर कहा, ‘वह अपना बेस्ट लाइफ जी रही है! अगर इससे खुशी मिलती है तो डांस क्यों नहीं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *