*किसान हमारे अन्नदाता और उन्हें खुशहाल रखना मेरी प्राथमिकताओं में से एक: त्रिवेन्द्र* उत्तर प्रदेश सरकार में इकबालपुर नांगल नहर परियोजना का प्रस्ताव रखने पर हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का उनके डिफेन्स स्थित आवास पर पहुंचकर आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, सुशील, चेयरमैन प्रहलाद चौधरी, डॉक्टर जोध सिंह, ऋषिपाल बालियां, गजेंद्र चौधरी, सुशील यादव, उमेश त्यागी, संजय त्यागी, प्रियांशु त्यागी, महकार सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, बिंदु विजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, पाल सिंह विश्वास, मुकेश राणा, धर्मेंद्र चौधरी, संदीप रघुवंशी, संदीप चौधरी, टिकोला राजवीर नवनीत, चेयरमैन रंजन त्यागी, डायरेक्टर वरुण त्यागी, शिवम यादव आदि मौजूद थे।प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात के दौरान कहा कि सांसद ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए उसके समाधान के बारे में सोचा उसके लिए वे उनके सदा आभारी रहेंगे और निश्चित ही इस परियोजना के धरातल पर उतरने से हमारे किसान भाइयों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं और उन्हें खुशहाल रखना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस परियोजना के धरातल पर उतरने से हरिद्वार जनपद के लाखों किसान भाई लाभान्वित होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation कल ऋषिकेश में आयोजित प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन की त्रैमासिक बैठक में रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा के नेतृत्व में जाकर भाग लिया । Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर, शुभ योग के कारण इन पांच राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, जानें दैनिक राशिफल,आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850