रुड़की।एशिया रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में पहाड़ की बेटी उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के छोटे से गांव भदासू गुडगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है।यह चैंपियनशिप-2024 मलेशिया के जोहल में 28 व 29 सितंबर को होने जा रही है।इस खेल में देश की बारह बालिकाओं का चयन हुआ है,जिसमें उनमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है।उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है,उस समय महक चौहान को सफलता नहीं मिली थी।दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई।महक चौहान ने रो-रो कर रुड़की में रग्बी खेल शुरू किया था।महक को यह नहीं पता था कि रग्बी खेल में इंटरनेशनल तक पहुंच सकती हैं।महक चौहान साईगेस एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा इंटर में देहरादून के रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है।महक चौहान के पिता स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं।उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी और सचिव यशवंत सिंह फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने महक चौहान को इस चयन पर बधाई दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation *पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड के लिए हो रही समस्याओं के समाधान हेतु एक दिवसीय कैम्प का हुआ आयोजन *नई नई रस्मो को जन्म: पहली बार महिला दरगाह प्रबंधक के लिए सजाई गई महफिल, लगाई गई गद्दी* *दरगाह कर्मचारियों और फर्जी खादिमों ने दिया नजराना(भेंट), जिम्मेदार खामोश?*