*थाना कनखल* *पेटीएम कर्मी बन दुकानदारों के क्यूआर कोर्ड को अपडेट करने के नाम पर ठगने वाले दिल्ली के दो शातिर ठगों को पुलिस टीम ने दबोचा* *पकडे गए ठगों से बड़ी मात्रा में पेटीएम स्केनर हुए बरामद* दिनांक 20.09.2024 को वादी श्री मितेश कुमार थरेजा पुत्र परमानन्द थरेजा निवासी कृष्णा नगर कनखल हरिद्वार ने जरिये फ़ोन सूचना दी कि मेरी दुकान मे दिनांक 07-08-24 से 12-08-24 तक दो लडके आये थे, जिन्होंने खुद को पेटीएम कर्मचारी बताया तथा पेटीएम अपडेट करने के बहाने मेरे खाते से 29000/- रूपए धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे, वादी द्वारा बताया क़ी उन्होंने उक्त लड़को को आज पुनः कनखल बाजार में देखा है और पकड़ लिया है। वादी की सूचना पर कनखल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त पकडे गए दोनों लड़को ने पूछने पर अपना नाम *सोनू तथा रोहित बताया। पुलिस द्वारा जामा तलाशी ली तो पकडे गए लड़को के कब्जे से बड़ी मात्रा में पेटीएम के अन्य स्कैनर, स्टीकर एक मोबाइल आदि बरामद हुआ, पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिनों पूर्व उक्त अभियुक्तों द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पंसारी की दुकान पर जाकर इसी प्रकार से धोखाधड़ी क़ी घटना को अंजाम दिया था। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 293/24 धारा 318(4) भादवि पंजीकृत किया गया। आरोपियों को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। *विवरण आरोपित-* 1- सोनू पुत्र अयोधी प्रसाद निवासी जे0 1506 जे ब्लाक लिबासपुर उत्तर पश्चिम दिल्ली 2- रोहित पुत्र श्री रामपाल निवासी गली न0-06 भगवानपुर खेडा लोनी रोड थाना मानसरोवर पार्क शारदा दिल्ली *बरामदगी-* 1- तीन स्टैंड पेटीम स्केनर 2- 02 भीम य़ूपीआई 3- 06 पोस्टल स्कैनर कार्ड फोन पे 4- 90 पेटीएम स्कैनर स्टीकर 5- 01 पेटीएम/ भीम यूपीआई साउण्ड बॉक्स 6- एक अदद मोबाइल फोन *अपराधिक इतिहास* 1- मु0अ0स0 799/24 धारा 318(4) BNS थाना कोतवाली नगर 2- मु0अ0स0 293/24 धारा 318(4) भादवि थाना कनखल *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 चरण सिंह (प्रभारी चौकी जगजीतपुर) 2- उ0नि0 रणबीर रमोला 3- का0 929 राजेश चौहान 4-का0 965 संजू सैनी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation *अवैध खनन के विरुद्ध सख्त दिखी हरिद्वार पुलिस* *4 ट्रेक्टर ट्रॉली को खनन सम्पदा सहित किया सीज* *छापेमारी से अवैध खनन माफियायों मे हड़कंप* कोतवाली लक्सर* दिनांक 23.09.2024 *गौकशी तस्करों पर अंकुश लगाए जाने हेतु हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, 01 टैम्पो व 01 जिन्दा गाय की बरामद*