*”भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की (रजि०)”* भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में वर्ष 2024 का *”ब्राह्मण प्रतिभा, मेधावी छात्र – छात्रा अलंकरण एवम् वरिष्ठ जन सम्मान समारोह “* का भव्य आयोजन किया गया। प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ० योगेंद्र नाथ शर्मा “अरुण” की अध्यक्षता एवम् पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में 227 छात्र छात्राओं एवम् प्रतिभाओं तथा 163 वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। संचालन पूर्व महामंत्री अरुण शर्मा एवम् कार्यक्रम संयोजक सुधांशु वत्स ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार एवम् भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जम्मू से ऑनलाइन सम्बोधन में कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाला यह अलंकरण समारोह सराहनीय है। इस कार्यक्रम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और अन्य बच्चे भी प्रेरणा प्राप्त करते हैं। युवा प्रतिभाओं का आह्वान करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि प्रतियोगिता के चुनौतीपूर्ण युग में कठोर परिश्रम के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। समारोह के अध्यक्ष प्रख्यात शिक्षाविद् एवम साहित्यकार डॉ० योगेन्द्र नाथ शर्मा “अरुण” ने कहा कि सम्मानित होने वाली युवा प्रतिभाएं समाज का स्वर्णिम भविष्य है। डॉ० अरुण ने कहा कि आज के युग में लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग सरल नहीं है, इसलिए पूरे मनोयोग एवम समर्पित भाव से लक्ष्य संधान के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवम् कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ० संजय पालीवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं से कहा कि समाज के मंदिर में आने से पहले राजनीति का चोला बाहर उतार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सक्रियता भिन्न है लेकिन अपने समाज की एकता प्रथम वरीयता पर होनी चाहिए। डॉ० पालीवाल ने सम्मानित होने वाली युवा प्रतिभाओं को अपना शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि आपके ऊपर पूरा ब्राह्मण समाज गर्व करता है। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवम् भगवान परशुराम जी तथा मालवीय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों पूर्व चेयरमैन नगर परिषद रुड़की दिनेश कौशिक, बाबूराम डिग्री कॉलेज के निदेशक जलज गौड़, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ० अनिल शर्मा, बिशंबर सहाय इंस्टिट्यूट के चेयरमैन सौरभ भूषण शर्मा, जीवन ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज मेहवड के प्रबंधक अंकित शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री डॉ० दीपक शर्मा, प्रख्यात ज्योतिषी आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, विनोद मिश्रा, संरक्षक विनोद शर्मा, रत्नाकर शर्मा, दयानंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट, राजकुमार दुःखी, हेमंत शर्मा, अशोक आर्य, बिट्टू शर्मा, अविनाश शर्मा, शगुन शर्मा, अशोक आर्य, संदीप शर्मा, नाठीराम शर्मा, अखिलेश शर्मा, महामंत्री अरुण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरीश शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम, महिला शाखा की अध्यक्ष दीपा कौशिक, युवा शाखा के अध्यक्ष विनय शर्मा, पुरोहित समाज के अध्यक्ष पंडित राजकुमार कौशिक, पंडित रोहित शर्मा एवम् पंडित सचिन शर्मा ने भी अलंकृत प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने अत्यंत सफल कार्यक्रम के लिए संयोजक सुधांशु वत्स और पूरे संयोजक मण्डल को बधाई देते हुए भारी संख्या में आए हुए प्रतिभाशाली बालक, बालिकाओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवराज शर्मा, के० पी० शर्मा एडवोकेट, नरेश कपिल एडवोकेट, श्रद्धा शर्मा, पुष्पा शर्मा, डॉ० सुदेश शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, कृष्णा शर्मा, ममता शर्मा, शोभित गौतम, मनमोहन शर्मा, इंजी० संदीप कौशिक, अनूप शर्मा, सुधांशु शर्मा एडवोकेट, डॉ० सुदेश शर्मा, सचिन प्रधान मुंडियाकी, प्रवीण शर्मा, रामानन्द शर्मा, बिजेंद्र गौड़, राजेंद्र कौशिक, घनश्याम शर्मा, गौरव रत्न शर्मा, सुजल कौशिक, धर्मबीर शर्मा फौजी, रामकुमार शर्मा, गौरव वत्स, सतीश कौशल, प्रदीप भार्गव, दिव्यांशु वशिष्ठ, नितिन गौतम, अभिनव शर्मा, आदित्य शर्मा गोनू, लक्ष्य शांडिल्य, उज्ज्वल पंडित, राजीव शर्मा आचार्य, वंश शर्मा, राजीव शर्मा प्रेमकुंज, जितेंद्र कुमार, निरंकार शर्मा, संजय शर्मा, अभिनव वत्स, अनुज शर्मा आदि अनेक द्विज बंधु एवम् बहने उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में पी० सी० एस० में चयनित आशीष शर्मा, अपूर्व देवल एवम् लव शर्मा, चार्टर्ड एकाउंटेंट अंशिका कौशिक, पी – एच० डी० में सुगंध शर्मा, साहित्यिक क्षेत्र में प्रोफेसर सम्राट शर्मा आदि प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 एवम् 12 में आंशी कौशिक, भव्या कौशिक, संस्कृति शर्मा, दिव्या शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अदिति, पीहू जोशी, कनिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, अंश शर्मा, शौर्य भारद्वाज, अनन्या भारद्वाज, देवांशी वत्स, सुमित थुआल, अन्नत कौशिक, अविका शर्मा आदि 227 युवा प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सुधांशु वत्स कार्यक्रम संयोजक प्रतिभा अलंकरण समारोह भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation 26 सितम्बर को रुड़की में निकाली जायेगी आक्रोश मार्च रैली – जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन ,,,,,,,,,, Next Post