प्रसिद्ध कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) ने हाल ही में अपने शादी के फैसले के बारे में खुलकर बात की है। 28 साल की जया, जो आज एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, अक्सर इस बात को लेकर चर्चाओं में रहती हैं कि वे कब और किससे शादी करेंगी।जया किशोरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे भविष्य में शादी करने की योजना बना रही हैं, लेकिन इस बात का फैसला उन्होंने अपने माता-पिता पर छोड़ा है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने परिवार के फैसले का सम्मान करती हूं। जब मेरे माता-पिता को सही लगेगा, तभी मैं शादी करूंगी।”

शादी को लेकर जया ने कहा कि वे भी आम लोगों की तरह सफल शादी करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें समय देना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अचानक सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा नहीं बनीं, बल्कि इसके लिए उन्हें 22 साल की मेहनत करनी पड़ी।

जब उनसे पूछा गया कि वे कब शादी करेंगी, तो जया ने कहा, “इस बारे में मुझे नहीं पता। शादी जरूर करूंगी, लेकिन अभी बहुत काम करना है। मुझे सफल शादी चाहिए, लेकिन इसके लिए समय देना जरूरी है, और अभी मेरे पास वह समय नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News