प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में बनाते हुए रोटरी आरसीसी और स्वराज फाउंडेशन ने रेलवे विभाग के साथ मिलकर स्टेशन पर लगाया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर*आज मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए रोटरी आरसीसी रुड़की और स्वराज फाउंडेशन ने रेलवे विभाग के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रुड़की रेलवे स्टेशन पर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि आज रोटरी आरसीसी और स्वराज फाउंडेशन द्वारा रेलवे विभाग रुड़की के साथ मिलकर निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया है इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा शिविर में आए चिकित्सको के द्वारा जांच करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि रोटरी आरसीसी द्वारा यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और हमें विश्वास है कि यह प्रयास समाज के लिए लाभप्रद होगा इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर सुभाष सरीन और पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने रोटरी आरसीसी की अध्यक्ष पूजा नंदा को बधाई देते हुए कहा कि इस सुंदर प्रयास से शिविर में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ होगा इस अवसर पर रोटरी आरसीसी अध्यक्ष और स्वराज फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पूजा नंदा ने कहा कि आज इस चिकित्सा जांच शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं उन्होंने बताया कि आज जांच शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एनडी अरोड़ा, डॉ देवेश शर्मा, नेत्रों की जांच हेतु आईक्यू अस्पताल से विशेषज्ञों की टीम, दंत चिकित्सक डॉक्टर द्वारा रोगियों की जांच की जा रही है, उन्होंने कहा यह जांच शिविर में मुख्य सहयोग स्टेशन अधीक्षक अरुण शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर, मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश कुमार, टिकट निरीक्षक प्रमोद कुमार, निशिकांत गोयल, स्वराज फाउंडेशन से प्रभात गोयल, अनिल पाराशर ,पंकज नंदा, रोटरी से ममगई जी का रहा है, इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि आज रुड़की स्टेशन पर रेलवे बोर्ड सरकार समिति सदस्य पूजा नंदा और उनकी टीम द्वारा यह जांच शिविर लगाया गया है जिसमें काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ लाभ उठाया इस चिकित्सा जांच शिविर में काफी संख्या मे लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, स्वास्थ्य जांच शिविर में संजय प्रजापति, अवनीश त्यागी ,संजय पाल ,दीपक पांडे, गगन सरीन आदि उपस्थित रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation Lebanon Pager Blast: क्या होता है Pager? मोसाद ने इसमें PETN डालकर इसे बम कैसे बना दिया *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने साबिर पाक में चादर पेश कर मांगी देश में अमन चैन की दुआएं।*