नारसन। विकास खण्ड नारसन के अन्तर्गत आज “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अन्तर्गता अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड नारसन के 63 ग्राम पंचायतों से स्वयं सहायता समूह को महिलायें, ग्राम प्रधान, व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायतों में संकलित मिट्टी एवं कलश ढोल, नगाढो के साथ विकास खण्ड में कलश यात्रा पूर्ण की गई। जिसमें अमृत कलश यात्रा पूरे उत्साह के साथ विकास खण्ड नारसन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समस्त ग्राम पंचायतो से संकलित किये मिटटी एवं चावल के कलश को एक बड़े कलश में संकलित किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम गदरजुडडा के प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में सम्मानित सदस्य क्षेत्र पंचायत नारसन की प्रमुख कोमल देवी, ज्येष्ठ प्रमुख विकान्त राठी एवं कविन्द्र चौधरी तथा जयेन्द्र भारद्वाज खण्ड विकास अधिकारी नारसन, सुभाष सैनी सहा०खण्ड विकास अधिकारी, पंकज श्रीवास्तव उप कार्यक्रम अधिकारी जयन्त सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर, राजीव कुमार ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार ग्राम विकास अधिकारी, अशोक चौधरी ग्राम विकास अधिकारी, विरेन्द्र कुमार ग्राम विकास अधिकारी, अरविन्द मलिक ग्राम विकास अधिकारी, सत्यवीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी, कुशलवीर ग्राम विकास अधिकारी, मनोज त्यागी लेखाकार व समस्त कर्मचारी/अधिकारीगण के कार्यक्रम में उत्साह के साथ वीरो का वन्दन करते हुये कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *