Latest Update

आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ अठावले के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के गांव बेल्डा में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह का जोरदार स्वागत हुआ।

स्वागत समारोह के अवसर पर पार्टी ने अपने दायित्व धारियों में विस्तार किया। इसी क्रम में पदम सिंह जो लक्सर महाराजपुर गांव के तीन बार के गांव ग्राम प्रधान रह चुके हैं उनको पार्टी में सम्मिलित किया गया। आपको बताते चलें पदम सिंह जी पूर्व में विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

सेठपाल जी ने कहा इस प्रकार के लोगों के पार्टी में सम्मिलित होने से पार्टी मजबूत होगी और पार्टी को बल भी मिलेगा सेठपाल ने इशारा किया इसी प्रकार 10-15 ग्राम प्रधान पार्टी के संपर्क में है जिनको भी जल्दी ही पार्टी में शामिल किया जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव पर नजर रखते हुए अभी बहुत से लोगों को पार्टी में जोड़कर जिम्मेदारियां प्रेषित की जाएगी।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news