Latest Update

गंगा घाट पर 5100 दीपों से जगमगाया रुड़की, ‘एक दिया, प्रभु श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में उमड़े राम भक्त


सौरभ सैनी की पहल पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आरती स्थल पर हुआ भव्य दीप प्रज्वलन समारोह, महापौर अनीता अग्रवाल ने भी दर्ज कराई उपस्थिति

रुड़की। दीपावली के पावन अवसर पर रुड़की के गंगा घाट स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आरती स्थल पर ‘एक दिया, प्रभु श्रीराम के नाम’ की भावना के साथ 5100 दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया। SMMEST (सेवा कर्तव्य पथ) के संस्थापक सौरभ सैनी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। गंगा घाट पर दीपों की रोशनी और प्रभु श्रीराम के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सौरभ सैनी ने उनकी सहभागिता और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सौरभ सैनी ने कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर जिस प्रकार पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा उठी थी, उसी परंपरा और श्रद्धा को स्मरण करते हुए आज रुड़की के गंगा तट पर यह आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि दीपक हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, निराशा से आशा की ओर जाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी हैं।

सौरभ सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी राम भक्तों, माताओं-बहनों, युवाओं, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, प्रभु श्रीराम के जयकारों और सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

॥ जय श्रीराम ॥

प्रेस हेतु जारीकर्ता:

SMMEST – सेवा कर्तव्य पथ

रुड़की, उत्तराखंड

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News