Latest Update

रुड़की में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव, शोभायात्रा का भव्य स्वागत

शरद पूर्णिमा व महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव अवसर पर नवयुवक बाल्मीकि समिति ने महर्षि बाल्मीकि मंदिर पञ्चमी अम्बर तालाब रुड़की में उत्साह के साथ महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव को मनाया महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड अधिवक्ता ने भी भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि को पुष्माला व पुष्प अर्पित कर लड्डु का भोग अर्पण करते हुए सृष्टिकर्ता भगवान महर्षि वाल्मीकि जी से राष्ट्र कल्याण व महानगर जन जन की सुख समृद्धि व सम्पनता व आपसी प्रेम सद्धभाव की कामना की व समस्त देशवासियों व महानगर समस्त बाल्मीकि समाज को महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव की शुभकामनाएं बधाई दी साथ ही महानगर में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव की शोभायात्रा का महानगर भृमण

का आयोजन नई बस्ती बाल्मीकि समाज व समस्त नगर बाल्मीकि समाज ने बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों व अति उत्कर्ष व मनमोहक झांकियों साथ निकाली जिसमे महानगर पूर्व मेयर यशपाल राणा व समाज सेवी अधिवक्ता नवीन कुमार जैन आदि ने पञ्चमी अम्बर तालाब नवयुवक बाल्मीकि समिति पूर्व पदाधिकारी चेतन वेद,कृष्ण बाल्मीकि, महेश,नरेश बिरला द्वारा बड़े जोर शोर उत्साह साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का भव्य स्वागत अभिनन्दन व सम्मान सत्कार किया पूर्व मेयर यशपाल राणा व समाजसेवी अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सर्वधर्म समभाव के महान संत थे वे त्रिकालदर्शी थे उन्होंने समय से पूर्व हो रामायण रचना कर दी थी हम सब को हमेशा हमेशा ऐसे त्रिकालदर्शी महर्षि बाल्मीकि जी के आदर्शों का पथप्रदर्शक बन समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना ही उनकी सच्ची पूजा अर्चना समान होगी इसके अलावा समाज सेवी नवीन कुमार जैन ने माँ गंगा तट पर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पहुँच कर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा को पुष्माला पहनांकर व पुष्प चढ़ाए इस अवसर पर पार्षद मनीष बाल्मीकि,नरेश बिरला,राकेश, लोकेश्वर,सचिन गोंड़वाल, अनुज आत्रेय,राजेश,सुनील कुमार, आशीष कुमार,सुधीर चौधरी आदि बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के युवा व बड़े बुजुर्ग शामिल रहे। 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News