Latest Update

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पांच बार सांसद रह चुके जेपी अग्रवाल का रुड़की में भव्य स्वागत,पूजा गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर किया अभिनंदन

रुड़की।गत रात्रि मंगलौर में आयोजित कौमी एकता मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली से पांच बार सांसद रह चुके जेपी अग्रवाल का रुड़की पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता के नेतृत्व में मलकपुर चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान जेपी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान है तथा सरकार की नीतियों के चलते जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है।आने वाले समय में उत्तराखंड ही नहीं,बल्कि पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी।उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी,वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने कहा कि जेपी अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेता का रुड़की आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है।कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।इस मौके पर आदित्य राणा,कलीम खान, हेमेंद्र चौधरी,सुभाष सैनी,उमर गाजी,मकसूद हसन,एडवोकेट जसविंदर,नीरज अग्रवाल,सुशील कश्यप,दीपक चंचल,परवेज अहमद,भूपेंद्र दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News