Latest Update

सेवा संकल्प अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

झबरेड़ा। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में 28 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेड़ा चौधरी मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी मानवेंद्र सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा परमार ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार, सुशील कुमार, अमित कुमार, सतीश वर्मा, ओमपाल सिंह, आशीष, सौरभ, अशोक कुमार, श्रीमती निधि चौधरी एवं अंजलि सैनी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News