Latest Update

विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है धामी सरकार, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सीवर लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ कराया

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार अंतर्गत वार्ड संख्या -58 की महेंद्र विहार फेस 2,आनंद धाम आदि कॉलोनियों में केएफडब्लू योजना से सीवर लाइन योजना का विस्तार करते हुए सीवर लाइन डालने के कार्य का पूजन कर शुभारंभ कराया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर सीवर व्यवस्था की सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के स्वच्छ एवं सुचारु विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के विकास में बजट की कमी आडे नहीं आने दी जाएगी। धामी सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए । उन्होंने कहा है कि सड़क,पेयजल,बिजली जैसी बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। जन समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर सेवा शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि उनके सामने किसी भी क्षेत्र की समस्या सामने आती है, वह तुरंत उसके समाधान कराने में लग जाते हैं,जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह प्रयास जारी रखते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद मनोज प्रालिया, जिला उपाध्यक्ष एंव पार्षद लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति विमला ढोंडियाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान, जिला संयोजन किसान मोर्चा नीतीश वालिया,जिला महामंत्री युवा मोर्चा नवजोत वालिया , मण्डल उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, शक्ति केन्द्र संयोजक मिश्रीलाल जायसवाल, भाई मनोज कुमार,अजय कुमार (बबली), मण्डल अध्यक्ष एस सी मोर्चा भाई सार्थक, बूथ अध्यक्ष भाई विनोद सैनी, पवन शर्मा, सोहनवीर राठी, भाई आशीष चौधरी,( पिन्टू), महेन्द्र सिंह नेगी, विवेकानंद चौबे जी, राणा सेठी, मनोज चौधरी, जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं देवतुल्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News