मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर शिक्षा और एकजुटता का दिया संदेश

 

रुड़की। प्रजापति जनकल्याण समिति की ओर से डीएवी रोड स्थित आर्य उपवन में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने की। संचालन डॉक्टर प्रमोद सिंह ने किया। समिति अध्यक्ष मास्टर कर्म सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और विकास की मजबूत नींव है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और अन्य विद्यार्थियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा पैदा करता है। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही समाज और देश के भविष्य के निर्माता हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, महासचिव तेजपाल सिंह, जुम्मन सिंह, शिवकुमार, विनोद कुमार, भरत सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार, विकास प्रजापति, सुखपाल सिंह, अमित प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, राजबल, अजय कुमार, अमित कुमार, वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News