Latest Update

श्रीगणेश धाम मंदिर सेवादल द्वारा कांवड़ सेवा शिविर शुरू,पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर शिविर का किया शुभारंभ

रुड़की।श्रावण मास के पावन अवसर पर शुरू हुए कांवड़ मेले के साथ ही श्री गणेश धाम मंदिर सेवादल द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ कर दिया गया है।सांयकाल पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों शिवभक्तों को निस्वार्थ भाव से भोजन का प्रसाद वितरण कर सेवा की गई।गंगनहर किनारे स्थित लगाए गए इस शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन,शुद्ध पेयजल एवं दवाइयां की समुचित व्यवस्था की गई है।रुड़की नगर से गुजर रहे बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है।यह सेवा,समर्पण,मानवता और भारतीय संस्कृति की पहचान हैं।श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें,यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और गंगा की निर्मलता व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर सुमित अहूजा,सुरेंद्र आहूजा,मनोज अग्रवाल,राघव,सोनू अग्रवाल,विजय सेठी आदि शिवभक्तों की सेवा में लगातार सक्रिय रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News