
आज प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंडअधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में कैम्प कार्यलय पर देश के11 वे राष्ट्रपति श्रद्येय डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साहब की 11 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आहूत कर अधिवक्ता साथियों व ब्यूरो पदाधिकारीयो के साथ मिलकर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में ब्यूरो अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ अबुल पकिर जैनुलाबदीन कलाम रामेश्वर जैसे पवित्र धर्मस्थली में 15 अक्टूबर जन्मे थे उनका सम्पूर्ण जीवन सात्विक व संत प्रवर्ति व राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत रहा है उन्होंने देश में एक वैज्ञानिक के रूप में कई परमाणु व आण्विक आविष्कार कर पहले स्वदेशी प्रेक्षपण व पृथ्वी ,अग्नि जैसी मिसाइलों व परमाणु क्षेत्र में 1998 में पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण में तकनीकी व संगठनात्मक भूमिका निभाई थी सन 1990 में उन्हें पद्धम विभूषण व भारत रत्न के सर्वोच्च नागरिक समान से सम्मानित किया गया था उन्होंने इस दुनिया को 27 जुलाई 2015 में अलविदा उस समय कहा जब वह शिलांग में बच्चों के सम्मलेन में व्याख्यान दे रहे थे उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई हमसब को ऐसे राष्ट्रप्रेमी व देशभक्ति से ओत प्रोत महानतम व्यक्ति की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित करते रहना चाहिए ताकि राष्ट्र के युवाओं में उनके सात्विक जीवन व विचारों से नई दिशा व नई राष्ट्रभक्ति का सृजन हो इस अवसर पर अधिवक्ता साथी अनिरुद्ध गोयल, अभिनव गोयल,अमित कुमार, सचिन गोंड़वाल, राजेश वर्मा,सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय,सुनील कुमार इंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।






