
रुड़की। नगर निगम रुड़की में हरेला पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया है।इस अवसर पर शिक्षा नगरी रुड़की को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। विशेष रूप से आदर्श नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज हरेला पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम द्वारा मेयर ललिता मोहन अग्रवाल, नगर आयुक्त राम गोपाल बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, द्वितीय सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार,कर राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता,,मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार,मनसा नेगी,सफाई निरीक्षक दीपक कुमार समस्त अधिकारी,रेरितन कंसल्टिंग से प्रियंका, एजाज, अमित चावला प्रिया सैनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने उपस्थित जनों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। हरेला पर्व उत्तराखंड की प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी समृद्ध परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं नगर निगम ने स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर के निर्माण हेतु सभी वार्डों में जनसहभागिता के साथ इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।





