Latest Update

रुड़की में 18-19 जुलाई को होगी संस्कार भारती की अखिल भारतीय ‘साहित्य संधान’ बैठक, 25 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रुड़की। संस्कार भारती उत्तराखण्ड के साहित्य विभाग के संयोजक एवं संस्कार भारती महानगर रुड़की के आयोजकत्व में दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक “साहित्य संधान” का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई 2026 को दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की में किया जाएगा।

बैठक में देश के लगभग 25 प्रांतों से साहित्य विभाग के संयोजक एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो 17 जुलाई तक रुड़की पहुंच जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय बैठक में साहित्य के विभिन्न आयामों पर गंभीर मंथन होगा। विशेष रूप से डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, समाज में साहित्य की भूमिका, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा श्रेष्ठ समाज निर्माण में साहित्यकारों के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में देशभर से आए साहित्यकार अपने अनुभव साझा करेंगे और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेंगे।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जुलाई 2026 को नटराज पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न कला विधाओं के प्रतिष्ठित कलागुरुओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भारतीय कला जगत में भगवान नटराज के महत्व पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. राजकुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, भावना रागी, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री आहूजा, नगर अध्यक्ष तथा समय सिंह सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी साहित्यकारों, कलाकारों एवं नगरवासियों से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News