
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ,छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष चौधरी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आवेश अंसारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निर्देशानुसार तथा नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के आह्वान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन श्री केसी वेणुगोपाल के द्वारा जारी कार्यक्रम *छात्रों की गूंज* विषय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता में देश के छात्र एवं युवा नहीं है सरकार नहीं चाहती के युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप प्रगति करने का अवसर प्रदान करें इसीलिए नीट परीक्षा हो अथवा सीबीएसई का मूल्यांकन हो या अन्य कोई परीक्षा हो सबके पेपर लीक हो रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बंद कमरे में बैठकर बांसुरी बजा रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का स्ट्रक्चर आफ गवर्नेंस ध्वस्त हो गया है यह सरकार युवाओं के छात्रों के विषय पर फेल हो गई है कांग्रेस यह कार्यक्रम एक अराजनीतिक एवं सामाजिक कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम कर रही है कांग्रेस युवाओं के छात्रों के बीच जाकर उनकी राय लेगी के कैसे देश की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सके और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को बुखार फेंकने का काम देश का युवा वर्ग करेगा राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार छात्रों को और युवाओं को यह जुमला देकर सत्ता में आई थी कि वह प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देगी रोजगार देने के बजाय यह युवाओं को उनकी प्रतिभा से भी वंचित करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक होने से न केवल युवाओं का भविष्य बर्बाद होता है अपितु देश के स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती है उन्होंने कहा कि इस सप्ताह जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा विभिन्न स्कूलों ,कॉलेज, शिक्षण संस्थानों आदि में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञों तथा शिक्षाविदों को बुलाकर छात्रों से विस्तृत चर्चा की जाएगी। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा लीक होने के कारण 21 छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं इन हत्याओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं केंद्रीय सरकार जिम्मेदार है और नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगी ।यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ओवैस अंसारी ने कहा कि ऐसा क्या है की जब से भाजपा की सरकार आई है राज्य हो अथवा केंद्र सभी परीक्षाएं लीक हो रही है उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस छात्र कांग्रेस एवं मुख्य संगठन के साथ मिलकर छात्राहितों की लड़ाई लड़ेगा।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसमें सबसे अधिक अगर कोई पीड़ित वर्ग है तो वह युवा वर्ग युवाओं के भविष्य को लेकर भाजपा कतई गंभीर नहीं है परीक्षाएं लीक होना इसका पर्याप्त कारण है उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को मौका देने के बजाय यह सरकार उनके भविष्य को खाने का काम कर रही है गौरव गोयल ने कहा कि आगामी सप्ताह में कांग्रेस पूरे जनपद में छात्रों की गूँज कार्यक्रम को व्यापक रूप से जनता के बीच लेकर जाएगी तथा जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, कार्यालय सचिव नूर आलम आदि मौजूद रहे






