Latest Update

नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

रुड़की। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के आदेशानुसार “हर बुधवार को एक घंटा एक दिन एक साल” स्वच्छता अभियान चलाया जाना है, इसके अंतर्गत आज नगर निगम रुड़की के बांके बिहारी हॉस्पिटल से सोलानी नदी पटरी तक नेहरू स्टेडियम से लेकर नीले स्टील गार्डन सस्पेंशन ब्रिज तक, काशीपुरी पेट्रोल पंप से लेकर रविदास मन्दिर तक, में बाजार के पुराने रिक्शा स्टैंड चौक से लेकर रामपुर चुंगी तक, म्हाड़ी से लेकर शाकंभरी मन्दिर तक अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है की शहर में जो जीवीपी प्वाइंट है, जहां भारी मात्रा में कचरा पड़ा रहता है, उनको साफ कराया जा सके। जिससे अपना शहर स्वच्छ और साफ रहे। इस अभियान में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय शिवानी सालार, कर निर्धारण अधिकारी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सीएस आई सुनीत कुमार, मानसा नेगी व समस्त एसआई, रेरितन कंसलटिंग से प्रियंका चिनालिया, एजाज , प्रिया सैनी, अमित कुमार, सौरभ कुमार समस्त सुपरवाइजर एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News