
रुड़की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सोलानी पुल के निकट वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इससे पहले चौधरी धीर सिंह के कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संग बैठक की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, जिसमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही सरकार की नीतियां आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर चौधरी धीर सिंह,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,अवनीश शर्मा मौजूद रहे।





