Latest Update

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले का हुआ रुडकी आगमन,वरिष्ठ किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

रुड़की।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले के नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आगमन के पश्चात वे वरिष्ठ समाजसेवी तथा किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार के आवास पर गणेशपुर पहुंचे,जहां पर चौधरी सुभाष नंबरदार ने अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले का पगड़ी एवं शाल भेंटकर सम्मान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में बहुत तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।देश की जनता ने भी हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है और आज हमारी पार्टी राजग का अहम् हिस्सा है।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर विचार कर रही है और यदि नहीं हुआ तो हमारी पार्टी के उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि वास्तव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बेहद मिलनसार और स्वच्छ छवि के नेता है।उनकी पार्टी का जनाधार महाराष्ट्र में ही नहीं,बल्कि पूरे देश में बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर केंद्रीय राज्यमंत्री जनहित के कार्य कर रहे हैं।उत्तराखंड के चुनाव में भी उनकी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह,चौधरी संजय नंबरदार,चौधरी विशाल परमार आदि ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News