उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा साढ़ौली गांव की बेटी काजल सैनी SDM चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए साढ़ौली गांव की निवासी काजल सैनी (नवोदयन) का चयन SDM (उप जिलाधिकारी) पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। काजल सैनी की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।काजल सैनी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा में चयनित होना उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष की मिसाल है।काजल सैनी के SDM चयनित होने पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों तथा समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि काजल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और काजल सैनी की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *