क्षेत्रवासियों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क देना प्राथमिकता भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बिनारसी गाँव में सड़क का उद्घाटन किया

भगवानपुर। क्षेत्र स्थित बिनारसी गाँव में विधायक ममता राकेश ने सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की है। इस दौरान विधायक ममता राकेश का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। इस मौके पर नईम प्रधान, धर्मवीर प्रधान, तालीम बीडीसी, ताज मोहम्मद, शमशाद, अमित त्यागी, डाॅ कलीम, गुड्डा, आलीशान, शहजाद, बालेश्वर, अनिल, इसरार, सूफियाना, गुरूवचन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *