जल भराव की समस्या को पूरी तरह समाप्त कराया जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सिद्धार्थ एंक्लेव में नाले का उद्घाटन किया

रोशनाबाद। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड नं. 13 स्थित सिद्धार्थ एनक्लेव में बहुप्रतीक्षित नाले के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ एनक्लेव एवं आसपास के क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।

राजीव शर्मा ने कहा कि इस नाले के निर्माण से सिद्धार्थ एनक्लेव, गणेश विहार फेस-1 एवं गणेश विहार फेस-2 के हजारों निवासियों को जल निकासी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के समय सड़कों और गलियों में पानी भरने की समस्या कम होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जनता को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नाले के निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर सिद्धार्थ एंक्लेव के अध्यक्ष योगेश चौहान जी, गणेश विहार के अध्यक्ष मनोज कुमार सेन,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष वतन वर्मा,भानु प्रताप, संचित डागर, अंकित सिंह राहुल गुर्जर ,प्रदीप चौहान ,वीरेंद्र सिंह पासवान, संतोष बिष्ट, विजय बिष्ट, बृजेश सारस्वत, संतोष शर्मा, रघुनाथ रावत, भगवान रावत दीपा सिंह, बिना कोटनाला ,प्रीति शर्मा, किरन रावत ,बबीता रानी गुड्डी गोसाई चंदन रावत अमित शर्मा दीपक रावत ,अंकित शर्मा, नंदन रावत ,दिनेश रावत ,अनूप, सर्वेश चंद्रप्रकाश शर्मा, शशि चौधरी, जितेंद्र शर्मा ,विकास राणा, कुशल पाल ,सुनील पाल ,सुभाष प्रजापति, रामनिवास गुर्जर ,अक्षय ,मुकेश रावत ,आदित्य मलिक स्थानीय गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
